पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए खान-पान पर रखें ध्यान

  जो लोग इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से पीड़ित होते हैं उनके पेट में जलन और अपच जैसी समस्याएं अक्सर हो जाती हैं। खानपान में किये कुछ बदलावों से इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। 
पेट के अल्सर से बचने के लिए फाइबर युक्त चीजें खाना चाहिए। आईबीएस जैसी समस्याओं से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपनी डाइट में अधिक से अधिक घुलनशील फाइबर वाली चीजों को शामिल करें। यह न सिर्फ आपके पाचन को सही करते हैं बल्कि इससे आप कब्ज़ जैसी समस्याओं से भी बच जाते हैं। हरी सब्जियों और फलों का सेवन अधिक करें।अगर आप आईबीएस से पीड़ित हैं तो अपनी डाइट में ग्लूटेन युक्त चीजों को बिलकुल भी शामिल न करें, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बेहतर महसूस करने लगेंगे। चाय, कॉफ़ी और अल्कोहल का कम से कम सेवन करें, क्योंकि इनके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। इनके अधिक सेवन से आपको डायरिया की समस्या भी हो सकती है। अल्कोहल के अधिक सेवन से आपको डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।
अगर आप आवश्यकता से ज्यादा फैट वाली चीजें खाते हैं तो इससे आपकी स्थिति और बिगड़ सकती है और आपको मल त्याग करते समय काफी मुश्किलें भी आ सकती हैं। इसलिए ज्यादा तली भुनी और फ्राई की हुई चीजों की बजाय फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें। ऐसी चीजें कम खाएं जिनके खाने से पेट में गैस बन जाती है। ब्रोकली, बीन्स और गोभी ऐसी ही सब्जियां हैं जिनसे ज्यादा गैस बनता है। इसके अलावा लहसुन और प्याज का अधिक सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए बेहतर है इनका सीमित मात्रा में सेवन करें।
Previous
Next Post »

DD Girnar

Lrd Question Paper 2022

Footer Logo

Ads Section

Popular Posts