खूबसूरत दिखने के लिए, राखी सावंत ने करवाई अपने प्राइवेट पार्ट की सर्जरी

अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित रहने वाली बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट ब्रेस्ट की सर्जरी करवाकर इन्हें बड़ा करवाया है। राखी ने अपने चिर परिचित अंदाज में इस बात को खुले आम स्वीकार भी किया है।

जब राखी से इस बारे में पूछा गया तो राखी ने जवाब दिया- हां मैंने करवाई है ब्रेस्ट सर्जरी, इसमें बड़ी बात क्या है। एक इंटरव्यू में हुई बातचीत में राखी ने कहा ‘मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। मैंने ब्रेस्ट एनहांसमेंट भी करवाया है। इसमें क्या बड़ी बात है? अगर आप बॉलीवुड बॉडीज का प्लास्टिक इकट्ठा करना शुरू करें तो मैं हर बिल्डिंग के आगे से प्लास्टिक से भरे तीन ट्रक खड़े कर सकती हूं। कम से कम मैं ईमानदार हूं जो यह बात कबूल करती हूं।’

पिछले दिनों राखी सावंत अपनी एक ड्रेस को लेकर सुर्खियों में आई थी। राखी ने एक स्वंतत्रता दिवस के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए जो ड्रेस पहनी थी उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें थी। इस शॉर्ट ब्लैक ड्रेस पर पीएम की फोटो को लेकर खूब चर्चा हुई थी।

वैसे तो राखी लंबे समय से किसी फिल्म या टीवी शो में नजर नहीं आई हैं। मगर सुनने में आया है कि वो जल्द ही फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म चर्चित शीना बोरा मर्डर केस पर बेस्ड है। फिल्म का निर्देशन अजीज करेंगे जबकि राखी सावंत इस फिल्म में इंद्राणी मुखर्जी का रोल निभाएंगी।
Previous
Next Post »

DD Girnar

Lrd Question Paper 2022

Footer Logo

Ads Section

Popular Posts