मच्छरों को घर से दूर भगाने के 5 अचूक उपाय

बरसात का मौसम अच्छा तो बहुत लगता है लेकिन इसमें मच्छर बहुत परेशान करते हैं और इनके काटने से बीमारियों के फैलने का खतरा भी रहता है। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए हम कई तरह के कैमीकल युक्त कॉयल और लिक्विड ना जाने क्या-क्या इस्तेमाल कर सकते है ताकि किसी तरह से इनसे बचा जा सके।



यह सब चीजे हमें मच्छरों से कुछ देर के लिए राहत तो पाई जा सकती है लेकिन इसमें इतने खतरनाक कैमिकल होते हैं जो किसी को आसानी से ऐलर्जी जैसी और भी बहुत सी परेशानियों में डाल सकता है। यह जरूरी नहीं की मच्छरों और मक्खियों को दूर भगाने के लिए आप बाजार कॉयल या स्प्रे का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके लिए कई घरेलू उपायों का भी प्रयोग करके इनसे राहत पा सकते हैं।



1. नीम और लैवेंडर का तेल


नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। बहुत से शोधों में यह बात सामने आई है कि नीम का तेल मच्छरोे को भगाने में किसी भी कैमिकल वाले स्प्रे और कॉयल के इस्तेमाल से 10 गुणा ज्यादा असरदार है। यह सेहत पर किसी भी तरह से नुकसानदायक भी नही है। नीम और लैवेंडर का तेल दोनों बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर अपनी स्किन पर लगा लें। मच्छर आपके पास भी नही आएगें।


2.  नींबू और लौंग



नींबू को बीच में से काटकर इसमें 5-6 लौंग लगा दें और घर के हर कोने में रख दें। इससे मच्छर घर से बाहर भाग जाएगें।



3. जॉनसन बेबी क्रीमी ऑयल



घर से बाहर जा रहें है तो मच्छरों से डरने की कोई जरूरत नही। आप इसके लिए अपनी त्वचा पर जॉनसन बेबी क्रीमी ऑयल का इस्तेमाल करें।


4. तुलसी


आपके बरामदे या आंगन में तुलसी का पौधा लगा हुआ है। इसकी खुशबु से मच्छर घर में नही आएगें।


5. लहसुन

लहसुन की कुछ कलियां और लौग को पीसकर पानी में उबाल लें। अब इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में डाल कर सारे घर में छिडक दें। इससे कीड़े-मकौड़े दूर भाग हो जाते है।
Previous
Next Post »

DD Girnar

Lrd Question Paper 2022

Footer Logo

Ads Section

Popular Posts